रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी में उबर कैब ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बावल से जिला परिषद वार्ड-15 की भाजपा पार्षद रेखा का बेटा जतिन भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने सुनसान रास्ते पर ड्राइवर को बंधक बनाकर उसके PhonePe अकाउंट से करीब 13 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद 7 हजार रुपये नकद, कार और मोबाइल लेकर फरार हो गए।

सुनसान रास्ते पर ड्राइवर को बनाया बंधक

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कैब ड्राइवर को सुनसान रास्ते पर बंधक बनाया। इसके बाद उसके PhonePe अकाउंट से करीब 13 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। आरोपियों ने एक पेट्रोल पंप पर कार में तेल भी भरवाया और ड्राइवर से 7 हजार रुपये नकद ले लिए।

वारदात के बाद आरोपी ड्राइवर को नारनौल रोड पर छोड़कर उसकी सेलेरियो कार और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलने के कुछ घंटों में चारों गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर सीआईए रेवाड़ी और मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

भाजपा पार्षद रेखा का बेटा भी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में जतिन भी शामिल है, जो बावल से जिला परिषद वार्ड-15 की भाजपा पार्षद रेखा का बेटा है। रेखा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की समर्थक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वह बावल से भाजपा का टिकट मांग रही थीं। पुलिस फिलहाल चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m