धनेश, रेवाड़ी। रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद की निर्दलीय प्रत्याशी आशा देवी ने शहर में जल निकासी और सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। प्रचार के दौरान वार्ड नंबर 13 पहुंचीं आशा देवी ने देखा कि मुख्य सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ है, जो शहर के कई हिस्सों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है।
इस स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में छोटे-छोटे बच्चों का स्कूल आना-जाना बेहद मुश्किल और खतरनाक हो गया है। उन्होंने आशंका जताई कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
आशा देवी ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल एक वार्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के कई इलाकों में गंदगी, कूड़े के ढेर और बेसहारा पशुओं की समस्या आम हो चुकी है। साथ ही सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि 10 मई को होने वाले चुनाव में विकास के मुद्दों को प्राथमिकता दें और उनके पक्ष में मतदान करें, ताकि रेवाड़ी को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके।
- गुरुग्राम से सिरसा जा रही रोडवेज बस पर हमला! ड्राइवर को बस में घुसकर पीटा, यात्रियों को भी धमकाया
- शिक्षा विभाग पर निगरानी का छापा, शिक्षकों के वेतन-एरियर घोटाले में बीआरसी अकाउंटेंट गिरफ्तार
- गुजरात में होम्योपैथी शिक्षा को मिला बड़ा प्रोत्साहन, 25 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा और छात्रवृत्ति
- अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर ग्वालियर में तैयारियां तेज, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के भूमिपूजन समारोह में हो सकते हैं शामिल
- ग्वालियर में सनसनीखेज वारदात: खेत पर सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या; जताई जा रही ये आशंका

