Rajasthan Housing Board News: घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर अरविंद पोसवाल के मुताबिक, इन योजनाओं में मकान बाजार दर से करीब 20 से 25 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

जयपुर के प्रताप नगर और इंदिरा गांधी नगर के अलावा किशनगढ़, बारां, जोधपुर और उदयपुर में भी नई योजनाओं पर काम चल रहा है। खास बात यह है कि इन प्रोजेक्ट्स में सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि क्लब हाउस, शॉपिंग एरिया, जिम और खेल सुविधाओं जैसी आधुनिक सुविधाओं पर भी फोकस किया जा रहा है।
जयपुर में इन दो जगहों पर आएंगी नई योजनाएं
हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर अरविंद पोसवाल के अनुसार, जयपुर के इंदिरा गांधी नगर और प्रताप नगर में नई आवासीय योजनाओं पर काम चल रहा है। प्रताप नगर में ग्रीनवुड होराइजन नाम से योजना प्रस्तावित है। वहीं इंदिरा गांधी नगर में पत्रकार आवासीय योजना पर काम किया जा रहा है। योजनाओं को लोगों की बदलती जरूरत और लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर विकसित करने की तैयारी है।
किशनगढ़ और बारां में इसी महीने शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन
जयपुर के अलावा किशनगढ़ और बारां में भी नई आवासीय योजनाएं प्रस्तावित हैं। कमिश्नर के मुताबिक, इन योजनाओं के लिए इसी महीने रजिस्ट्रेशन शुरू होने की संभावना है। वहीं जोधपुर और उदयपुर में भी हाउसिंग बोर्ड नई योजनाएं लाने की तैयारी कर रहा है। इन योजनाओं के नक्शे स्वीकृति के लिए भेजे जा चुके हैं। RERA रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें आगे बढ़ाया जाएगा।
ग्रीनवुड होराइजन में क्लब हाउस और शॉपिंग एरिया
प्रताप नगर की ग्रीनवुड होराइजन योजना को हाउसिंग बोर्ड की प्रीमियम योजनाओं में शामिल किया जा रहा है। इसे आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करने की योजना है। इस आवासीय परिसर में प्राइवेट बिल्डर्स की तर्ज पर क्लब हाउस और शॉपिंग एरिया विकसित करने की तैयारी है। यानी खरीदारों को घर के साथ आसपास जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
4000 वर्गफीट के फ्लैट और लग्जरी सुविधाओं की तैयारी
मानसरोवर और प्रताप नगर क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड दो लग्जरी आवासीय योजनाओं पर भी विचार कर रहा है। इनमें करीब 4000 वर्गफीट के फ्लैट के साथ क्लब हाउस, इनडोर बैडमिंटन कोर्ट, जिम और रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं देने की योजना है। इन योजनाओं को RERA में रजिस्ट्रेशन के बाद आगे बढ़ाया जाएगा।
कमिश्नर अरविंद पोसवाल के मुताबिक, लोगों की आवासीय जरूरतें समय के साथ बदली हैं। अब खरीदार सिर्फ मकान नहीं, बल्कि बेहतर लोकेशन के साथ खेल, फिटनेस, शॉपिंग और दूसरी आधुनिक सुविधाएं भी चाहते हैं। हाउसिंग बोर्ड इसी मांग और लोगों की कीमत वहन करने की क्षमता को ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार कर रहा है।
घरों में ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर भी जोर
RHB की नई योजनाओं में पर्यावरण का भी ध्यान रखा जा रहा है। इन्हें ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट के आधार पर विकसित करने की तैयारी है। इन योजनाओं में सोलर सिस्टम, वाटर हार्वेस्टिंग और ग्रीन बिल्डिंग से जुड़े दूसरे मानकों को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस तरह हाउसिंग बोर्ड की नई योजनाओं में किफायती कीमत के साथ बेहतर लोकेशन, आधुनिक सुविधाओं और पर्यावरण अनुकूल निर्माण को एक साथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘रामायण’ में हनुमान चालीसा गाने पर क्या बोले Diljit Dosanjh? अपनी गलती के लिए मांगी माफी
- 8 नवंबर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल में भी बेचने पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी
- Ramayana Worldwide Collection: धनतेरस पर ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ का किया कलेक्शन
- Ranveer Singh की ‘प्रलय’ की शूटिंग से टले क्रिकेट मैच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
- Shehzad Poonawalla बने ‘Rise And Fall 2’ के विनर, जीत की रकम बाढ़ पीड़ितों को किया दान

