उत्तराखंड के ऋषिकेश में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हरियाणा के फरीदाबाद से गए पत्रकारों के एक दल के साथ बड़ा हादसा हो गया। वीरभद्र रोड स्थित एक होटल में खाना खाने के बाद पांचवीं मंजिल से नीचे लौटते समय अचानक लिफ्ट की वायर टूट गई और लिफ्ट सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरी। हादसे के वक्त लिफ्ट में करीब 22 पत्रकार सवार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद होटल परिसर में चीख-पुकार मच गई और मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई।
हादसे में कई पत्रकार घायल हुए हैं, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान वरुण कुमार, मनोज सूर्यवंशी, रुपेश कुमार, चेतन सिंह और जय प्रकाश के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक एक घायल पत्रकार के दोनों पैरों में फ्रैक्चर आया है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और होटल स्टाफ की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया और सभी घायलों को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने होटल प्रबंधन से लिफ्ट के रख-रखाव और सुरक्षा संबंधी दस्तावेज मांगे हैं। वहीं, हादसे का शिकार हुए पत्रकारों और अन्य लोगों ने होटल प्रबंधन पर सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
- बांग्लादेश के प्रदर्शनों से प्रेरणा वाले बयान पर घिरीं नेहा बोरा, सौरभ भारद्वाज ने दिया जवाब
- सहरसा में दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, पंडालों की सुरक्षा के लिए जारी किए निर्देश
- Jharkhand News: झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा पर संकट, 40 घंटे की हड़ताल शुरू, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
- मां कात्यायनी के साहस से यूपी की बेटियों की उड़ान तक, योगी ने बताया खेल क्षेत्र में बदलाव का सफर
- बस्तर दशहरा में मगरमुही रस्म पूरी, मांगुर मछली और बकरे की बलि के साथ विजय रथ के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार…

