एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की अपकमिंग फिल्म “राजा शिवाजी” (Raja Shivaji) को लेकर जो चर्चा चल रही है, वो सिर्फ इसके भव्य पैमाने या स्टारकास्ट की वजह से नहीं है—इस बार मामला थोड़ा ज्यादा पर्सनल भी है. सबसे खास बात ये है कि रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने इस फिल्म में सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि निर्देशन भी किया है. उनके साथ लीड रोल में उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) नजर आएंगी, जो इस प्रोजेक्ट को और भी दिलचस्प बनाता है.

राहुल देशमुख आयेंगे नजर

बता दें कि इस फिल्म में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है. दरअसल, फिल्म में उनके बेटे राहिल देशमुख ने डेब्यू किया है. 10 साल के राहिल इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर में उनका लुक और स्क्रीन प्रेजेंस देखकर काफी लोग हैरान और उत्साहित हैं. यह उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री में पहला कदम है, और जाहिर है कि रितेश के लिए यह एक इमोशनल मोमेंट भी है.

फिल्म “राजा शिवाजी” (Raja Shivaji) की स्टारकास्ट की बात करें तो वो काफी दमदार है. इसमें संजय दत्त (Sanjay Dutt), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar), सचिन खेडेकर (Sachin Khedekar), भाग्यश्री (Bhagyashree), फरदीन खान (Fardeen Khan) और जितेंद्र जोशी (Jitendra Joshi) जैसे नाम शामिल हैं.

बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 20 अप्रैल को एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च हुआ है और शुरुआती प्रतिक्रियाएं काफी पॉजिटिव रही हैं. खासतौर पर विजुअल्स, पीरियड सेटअप और इमोशनल एंगल ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. अगर ट्रेलर की झलक को देखा जाए, तो यह फिल्म सिर्फ एक ऐतिहासिक कहानी नहीं, बल्कि एक बड़े स्केल पर बनाई गई फैमिली और विरासत की कहानी लगती है—जहां रियल लाइफ और रील लाइफ दिलचस्प तरीके से मिल रहे हैं.