गुरदासपुर। गुरदासपुर में बड़ी घटना सामने आई है। इसमें पंचायत चुनाव की रंजिश में गांव गौसल में विरोधी गुट के उम्मीदवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। इस हादसे मे पीड़ित बुरी तरह घायल हुआ है, इतना ही नही उन्हें देखने आने वाले पर भी जानलेवा हमले किए गए, जिसमें 5 लोगों के घायल होने की खबर है।
गौसल निवासी रतन सिंह अपनी स्कूटी पर सवार होकर मेन रोड पर स्थित किराने की दुकान पर सामान लेने गया था। इस दौरान आरोपी कांग्रेस के सरपंच पद के उम्मीदवार कुलविंदर सिंह ने ललकारा मारते कहा कि इसे ट्रैक्टर के नीचे देकर मार डालते हैं। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मार डालने की नीयत से उसे ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल कराया गया।

थाना कलानौर की पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रतन सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल में रात करीब 12 बजे आरोपित फिर से अपने साथियों के साथ पहुंच गया। वहां उसने उसका हाल जानने आए लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए। यह घटना पुलिस और अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़े करने वाली है।
- बिहार के मान-सम्मान पर प्रहार बर्दाश्त नहीं, राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का फूटा गुस्सा, बोले- देना होगा पाई-पाई का हिसाब!
- कांग्रेस नेता के भाई की दबंगई: सामुदायिक भवन का निर्माण रुकवाने बंदूक लेकर पहुंचे, महिला सरपंच ने लगाए अभद्रता और धमकी के आरोप
- ‘कलेक्टर, कमिश्नर से लेकर ऊपर तक जाता है भ्रष्टाचार का पैसा’… डिप्टी रेंजर का VIDEO वायरल, वन विभाग में मचा हड़कंप
- गयाजी में पिकअप ने मासूम को रौंदा, 2 किमी पीछा कर ग्रामीणों ने ड्राइवर-खलासी को दबोचा
- दिवाली पर CM भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से की 4 खास अपील, जानिए आपके लिए क्या कहा

