Bihar News: राजद नेता मनोज झा ने कहा कि उपचुनाव के दौरान पूरी दुनिया ने उत्तर प्रदेश पुलिस का चेहरा देखा. रिवॉल्वर ताने लोगों को धमकी दी जा रही है.
‘उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि अच्छी नहीं है’
वहीं, उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश होनी चाहिए कि शांति किसी भी कीमत पर बरकरार रहे, चाहें वहां सत्ताधारी पार्टी का राज हो या विपक्षी पार्टी का. उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि अच्छी नहीं है.
राज्यसभा के सदस्य हैं मनोज झा
बता दें कि मनोज झा राज्यसभा के सदस्य हैं. वह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. 15 मार्च 2018 को, उन्हें बिहार राज्य से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया था.
ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के गांव वालों की बल्ले-बल्ले, मंत्री अशोक चौधरी ने दे दी खुशखबरी

