Bihar Politics: बिहार की सियासत में आरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल राजद ने हम नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के राजनीतिक सलाहकार दानिश रिजवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। राजद द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दानिश रिजवान एक पुलिसकर्मी के हाथ से पिस्टल लेकर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
राजद ने शेयर किया था वीडियो
राजद ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- बिहार में है कौन सा नियम कानून? यह NDA का राज है, मतलब गुंडों का राज है। राजद ने आगे लिखा, खुलेआम फायरिंग करते हम के प्रवक्ता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के सलाहकार दानिश रिजवान! बिहार पुलिस और सीएम नीतीश मुंह में दही जमाकर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहें।
दानिश ने बताया AI वीडियो
राजद द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर दानिश रिजवान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पर अपने एक पोस्ट में सफाई देते हुए कहा कि, यह वीडियो AI तकनीक से बनाया गया है। यह सही वीडियो नहीं है और इसे गलत तरीके से फैलाया जा रहा है। उन्होंने अपनी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी पर एफआईआर कराने की बात कही है।
दानिश रिजवान ने बताया कि, यह वीडियो 2018 का है, जब मेरे भाई की शादी थी और मैंने एयरगन से फायरिंग किया था। उस समय भी इस मामले को उठाया गया था, जिसके बाद मौजूदा एसपी ने मेरे लाइसेंस को सस्पेंड करा मामले की जांच कराई थी। उस आर्म्स वेरिफिकेशन रिपोर्ट आया कि इस पिस्टल से फायरिंग हुआ ही नहीं। तब जाकर में हथियार का लाइसेंस फिर से बहाल हुआ।
वीडियो के जांच में जुटी पुलिस
इस पूरे मामले पर भोजपुर एसपी राज का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है। इसके सच्चाई को लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी सही होगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है। प्रशासन यह पता लगाने में जुटी हुई है कि राजद ने जिस वीडियो को शेयर किया है वह असली है या फर्जी?
ये भी पढ़ें- सावधान! रामनवमी पर तबाही मचा सकता है मौसम, पूरे बिहार में भारी बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

