शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज 27 मार्च 2026 को ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है। ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छत्तरपुर और पन्ना सहित ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
READ MORE: MP Morning News: देशभर में आज मनाया जा रहा रामनवमी का त्यौहार, दिल्ली, रीवा और चित्रकूट दौरे पर रहेंगे सीएम डॉ मोहन, हमीदिया अस्पताल में फिर हुआ हंगामा
यह मार्च महीने में तीसरा मौका है जब आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले तीन दिनों तक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी रखा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में यह बदलाव आ रहा है। गौरतलब है कि कल गुरुवार को प्रदेश में गर्मी का प्रकोप रहा। नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री, रतलाम में 39.6 डिग्री, गुना में 38.6 डिग्री और रायसेन-मंडला में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
READ MORE: 27 मार्च महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर वैष्णव तिलक चंद्र अर्पित कर सुगंधित फूलों से बाबा का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
अब बारिश और आंधी से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में ऐसी गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

