कुंदन कुमार, पटना। सीएम नीतीश की अंतिम कैबिनेट बैठक समाप्त हो गई है। बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सीएम आवास में वह जदयू विधायकों के साथ एक बैठक करेंगे, जिसके बाद सीएम नीतीश दोपहर 3 बजे के करीब लोकभवन जाएंगे, जहां वे राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौपेंगे। इस बीच सीएम नीतीश के इस्तीफे से पहले राजद प्रवक्ता शक्ति यादव का बड़ा बयान सामने आया है।
विषैले सांप के रूप में लिया जाएगा नाम- शक्ति यादव
राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि, कल नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। इंजेक्शन अच्छा लगा है। आपके सहयोगियों ने इंजेक्शन लगाया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सामने समाजवाद पार्टी को गिरवी रखा है। राजद प्रवक्ता ने आगे कहा कि, नीतीश कुमार याद रखिएगा, जब भी आपका टावर काम करें, तो इस बात को याद कीजिएगा। इतिहास के पन्नों में जब भी आपका नाम लिया जाएगा, तो विषैला सांप के रूप में लिया जाएगा।
बेटे को सेट करने के लिए दे रहे हैं लेमन चूस- राजद
शक्ति यादव ने कहा कि, आरएसएस के कदमों में आपने समाजवाद को गिरवी रखा है। आपके समूह में वहां कोई नहीं है। सबको किनारे लगा दिया गया। राजद प्रवक्ता ने कहा कि, नीतीश कुमार अपने बेटे (निशांत कुमार) को सेट करने के लिए लेमन चूस दे रहे हैं। बेटा का आगे क्या होगा? भगवान ही मलिक है। उन्होंने कहा कि, खैर कल से आप पूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगे और धीरे-धीरे अखबारों और टीवी से भी गायब हो जाएंगे।
जदयू से दो डिप्टी सीएम लेंगे पद की शपथ
बता दें कि नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद कल 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं वहीं, इसके अलावा बिहार की इस नई सरकार में दो डिप्टी सीएम पद भी शपथ लेंगे। जदयू से निशांत कुमार और विजय चौधरी डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। इस बार विजय सिन्हा का पत्ता कटता दिख रहा है। ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी की मंत्रिमंडल का बंटवारा होते समय विजय सिन्हा को कौन सा पद मिलता है।
ये भी पढ़ें- CM चुनने पटना आ रहे BJP विधायक की गाड़ी पलटी, बाल-बाल बची जान, परिवार भी था मौजूद
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

