RJS Result: रविवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान ज्यूडिशल सर्विस (आरजेएस) का अंतरिम परिणाम जारी किया, जिसमें 222 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है। इस बार टॉप 10 रैंक में बेटियों का दबदबा देखने मिला।

जोधपुर की बेटी राजनंदनी जोधा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरजेएस परीक्षा में 182 अंकों के साथ 9वीं रैंक प्राप्त की है। राजनंदनी जोधा, जो जोधपुर के बीजीएस निवासी और अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह जोधा की पुत्री हैं, का यह दूसरा प्रयास था, और वह वर्तमान में जूनियर लीगल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।
जूनियर लीगल ऑफिसर के बाद अब RJS में 9वीं रैंक
राजनंदनी की उपलब्धि पर उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पिता लक्ष्मण सिंह जोधा, जो राजस्थान उच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं, ने अपनी बेटी की मेहनत पर गर्व जताया। राजनंदनी का जूनियर लीगल ऑफिसर पद पर चयन भी पिछले पांच महीनों में हुआ था, और उसी दौरान उन्होंने आरजेएस की तैयारी जारी रखी, जिसका फल उन्हें 2024 में 9वीं रैंक के रूप में मिला है।
राजनंदनी ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को दिया। उन्होंने बताया कि 2019 में विधि की पढ़ाई शुरू की थी और 2021 में पहला प्रयास किया, जिसमें मेंस परीक्षा पास नहीं कर पाई थीं। बावजूद इसके उन्होंने तैयारी जारी रखी और 2024 में 182 अंकों के साथ 9वीं रैंक हासिल की।
पिता से मिली प्रेरणा
राजनंदनी ने बीटेक के बाद लॉ में अपने अधिवक्ता पिता और बहन से प्रेरणा लेकर कदम रखा। परीक्षा परिणाम की घोषणा के वक्त वह ट्रेन में थीं, और 9वीं रैंक की खबर सुनकर सबसे पहले अपने पिता को फोन किया। उन्होंने बताया कि 2021 के पहले प्रयास में हुई गलतियों से सबक लेते हुए तैयारी की, जिसका परिणाम आज टॉप 10 में जगह बनाकर मिला।
पढ़ें ये खबरें भी
- दिल्ली रेस कोर्स मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर! इमाम का दावा- प्रशासन ने बिजली-पानी सप्लाई काटी, भड़की AIMIM
- कैसे होगी प्रतियोगिता? हॉकी स्टेडियम में नया टर्फ तो लग रहा, लेकिन नहीं है पानी का स्थाई का इंतजाम, न ही लग रहा लाइट
- CG News : सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बाईपास मार्ग पर किया चक्काजाम, जानिए मांगे
- कंपनी कर्मचारी को नशीला पदार्थ पिलाकर पीजी में दरिंदगी
- MP Police स्मृति दिवस: CM मोहन यादव का ऐलान, शहीदों की 1 करोड़ रुपये सहायता राशि में बदलाव; पत्नी और माता-पिता को मिलेगा 50-50% हिस्सा
