कुंदन कुमार, पटना। आरएलजेपी के संस्थापक और दिवंगत नेता रामविलास पासवान की आज 5 जुलाई को जयंती है। सीएम सम्राट चौधरी और पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस बीच पटना पहुंचे पूर्व सांसद सह आरएलजेपी नेता प्रिंस पासवान ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, आज हमारे बड़े पापा का आज जंयती है। आज हमलोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

बांकीपुर उपचुनाव लड़ेगी आरएलजेपी- प्रिंस पासवान

इसके साथ ही प्रिंस पासवान ने बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि, हमारी पार्टी (आरएलजेपी) भी बांकीपुर उपुचनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि उनकी पार्टी से कौन उम्मीदवार होगा इसे लेकर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है। संभव है कि आने वाले कुछ दिनों में पार्टी की बैठक कर बांकीपुर सीट के लिए सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए पार्टी अपने प्रत्याशी का ऐलान कर सकती है।

ऐसा नहीं होना चाहिए था- प्रिंस पासवान

वहीं, भरत तिवारी एनकाउंट से जुड़े सवाल पर प्रिंस पासवान ने कहा कि, जिस प्रकार से यह घटना घटी है, वो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि, भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच हो रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।

मांझी के बयान पर कही ये बात

भरत तिवारी एनकाउंटर को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी लगातार सही ठहरा रहे हैं। इसपर प्रिंस पासवान ने कहा कि, जो बात वो कह रहे हैं। वो ठीक है, पुलिस पर गोली चलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। लेकिन जो घटना हुई है क्या उसमें भरत तिवारी ने पुलिस पर गोली चलाई थी? ये देखना होगा। वैसे जांच हो रही है देखिए क्या कुछ सामने निकलकर आता है?

दिलचस्प हुआ बांकीपुर उपचुनाव का मुकाबला

नितिन नबीन के राज्यसभा जाने और उनके बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद खाली हुई बांकीपुर सीट हो रहा उपचुनाव बिहार की सियासत के लिए हाई-प्रोफाइल सीट बन गई है। जन सुराज ने प्रशांत किशोर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, अब प्रिंस पासवान ने भी कहा है कि उनकी पार्टी चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि अभी तक बीजेपी और राजद ने अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचा के अनुसार बांकीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू होकर 13 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। वहीं, नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है। मतदान प्रक्रिया 30 जुलाई को संपन्न होगी, जिसके पश्चात सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3 अगस्त को मतगणना के दिन होगा।

ये भी पढ़ें- सांसद लिखी स्कॉर्पियो और बाइक में भीषण टक्कर, एक की मौत, 1 गंभीर