पटियाला। पंजाब में बाढ़ के कारण की गई छुट्टियों के बाद स्कूल फिर खुल गए हैं। कुछ जिलों में अब भी स्कूल बंद है। इन सभी के बीच स्कूल खुलते ही पटियाला जिले के नाभा के गांव दुलड्डी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बच्चों को स्कूल ले जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि दुलड्डी गांव के पास एक निजी स्कूल की बस सड़क किनारे बने सेम नाले में पलट गई। बस में बच्चे सावर थे। इस घटना से सभी सदमे में आ गए और डरने लगे थे। चीख पुकार मचने लगी तो आसपास के लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया और मौके पर पहुंच गए किसी तरह बच्चों को मुश्किल से बाहर निकला गया।
यह बस आसपास के कई गावों के बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी कि सामने से अचानक एक गाड़ी आ गई। इस दौरान संतुलन खो जाने के कारण बस नाले में गिर गई। बस में सवार बच्चों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद शीशा तोड़कर सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल का स्टाफ मौके पर पहुंच गया और बच्चों की मदद की।

जानकारी मिलते ही चौकी छीटांवाला के प्रभारी गुरमीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और आगे जरूरी कार्रवाई की जाएगी। सौभाग्य से इस दुर्घटना में किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।
- ट्रेनें घंटों लेट, यात्री परेशान… सुबह आने वाली संतरागाछी हमसफर रात को पहुंची, आजाद हिंद और उत्कल एक्सप्रेस भी देर से चले
- Junaid Khan और Sai Pallavi की Ek Din का ट्रेलर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म …
- LPG Crisis in Delhi High Court: मिडिल ईस्ट में संकट से LPG गैस की कमी का असर, दिल्ली हाई कोर्ट तक में लंच बंद
- गैस की किल्लत के बीच सासाराम में कालाबाजारी का खेल शुरू: घर से 10 LPG सिलेंडर बरामद और 19 कार्ड बरामद, दो गिरफ्तार
- ‘क्या राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती’, संसद में नेताप्रतिपक्ष पर बरसे रविशंकर प्रसाद

