पटियाला। पंजाब में बाढ़ के कारण की गई छुट्टियों के बाद स्कूल फिर खुल गए हैं। कुछ जिलों में अब भी स्कूल बंद है। इन सभी के बीच स्कूल खुलते ही पटियाला जिले के नाभा के गांव दुलड्डी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बच्चों को स्कूल ले जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि दुलड्डी गांव के पास एक निजी स्कूल की बस सड़क किनारे बने सेम नाले में पलट गई। बस में बच्चे सावर थे। इस घटना से सभी सदमे में आ गए और डरने लगे थे। चीख पुकार मचने लगी तो आसपास के लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया और मौके पर पहुंच गए किसी तरह बच्चों को मुश्किल से बाहर निकला गया।
यह बस आसपास के कई गावों के बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी कि सामने से अचानक एक गाड़ी आ गई। इस दौरान संतुलन खो जाने के कारण बस नाले में गिर गई। बस में सवार बच्चों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद शीशा तोड़कर सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल का स्टाफ मौके पर पहुंच गया और बच्चों की मदद की।

जानकारी मिलते ही चौकी छीटांवाला के प्रभारी गुरमीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और आगे जरूरी कार्रवाई की जाएगी। सौभाग्य से इस दुर्घटना में किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।
- सारा अली खान और आयुष्मान खुराना पहुंचे गोल्डन टेंपल, ‘Udta Teer’ की सफलता के लिए की अरदास
- छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: रेल मंत्री वैष्णव और CM साय ने दो नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में रेल विकास को मिली गति
- CG News : राशन दुकान सामान लेने गई 7 साल की बच्ची लापता, इलाके में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस
- अमित शाह ने परविंदर सिंह झोटा के परिजनों से की मुलाकात, बोले- बुधवार दोपहर 12 बजे पहुंचेगी CBI टीम, 120 दिन में सुलझेगा केस
- छपरा में धूमधाम से हुआ दशानन का दहन, अहंकार रूपी रावण का हुआ अंत, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

