जालंधर के फिल्लौर-नवांशहर हाईवे के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा गाड़ी और ऑटो में टक्कर के दौरान हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। साथ ही अन्य चार लोग जख्मी हो गए। हादसे में मरने वाले तीनों लोग ऑटो में बैठे हुए थे। मरने वालों की पहचान रानी, सुनीता और मंजीत के रूप में हुई है।
फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया घटना के वक्त ऑटो में काफी सवारियां बैठी हुईं थी। वही ऑटो की टक्कर गाड़ी के साथ सामने से हुई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बड़े ही मुश्किल से आसपास के लोगों ने घायलों की मदद की।
- जामनगर के वंतारा में EARAZA 2026 वैश्विक वन्यजीव सम्मेलन, आधुनिक तकनीकों पर चर्चा
- उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेश में खुलेगा नौकरी का रास्ता, मुख्य सचिव ने मांगा पूरा प्लान
- कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: इस नेता को 6 साल के लिए किया निष्कासित, अपनी ही पार्टी के विधायक को जूते मारने की कही थी बात
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी
- दिवाली-छठ पर 12 दिन चलेंगी अतिरिक्त बसें, चालक-परिचालकों को मिलेगी 4,800 रुपये तक प्रोत्साहन राशि

