खन्ना। पंजाब में कई जगहों में आगजनी की खबर सामने आ रही है। इस बीच खन्ना में आज सुबह नेशनल हाईवे पर एक भयानक हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर और ट्राला आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि डीजल सड़क पर फैल गया और आग बढ़ गई।
जानकारी के अनुसार आलू से लदा एक ट्राला और धान से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आपस में भीषण टकराए, जिसके बाद दोनों गाड़ी पुल से नीचे गिर गईं और उनमें आग लग गई। गनीमत रही कि चालक और क्लीनर समय रहते बाहर निकल गए और उनकी जान बच गई। हादसे में एक किसान भी घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार फिरोजपुर जिले का रहने वाला ट्रक चालक यूसुफ अपने क्लीनर हरदीप सिंह के साथ जालंधर से पश्चिम बंगाल आलू लेकर जा रहा था। सुबह खन्ना के पास बहोमाजरा गांव के फ्लाईओवर पर अचानक एक कार ट्रक के सामने आ गई। कार से टक्कर से बचने के लिए चालक ने जोर से ब्रेक लगाई, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और सीधे आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। टक्कर के कारण ट्रैक्टर और ट्रॉला पुल से नीचे गिर गए। ट्रॉले से डीजल सड़क पर फैल गया और उसमें आग लग गई। कुछ ही पलों में ट्रॉला में भी आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सड़क सुरक्षा टीम और दमकल विभाग को सूचना दी।

दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शाहपुर गांव निवासी किसान रूपिंदर सिंह घायल हो गए, जो अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लेकर खन्ना मंडी जा रहे थे। ट्रक चालक यूसुफ और उसका क्लीनर हरदीप सिंह भी घायल हो गए। घायलों को खन्ना सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। शाहपुर गांव निवासी किसान रूपिंदर सिंह घायल हो गए हैं। साथ ही ट्रक चालक यूसुफ और उसका क्लीनर हरदीप सिंह भी घायल हो गए। घायलों को खन्ना सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
- राजधानी में लव जिहाद का मामला: युवती ने मुस्लिम युवक पर नाम बदलकर दोस्ती और शादी करने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: रिटायर्ड कर्मचारियों और पेंशनरों को 32 महीने का पेंशन एरियर देने का आदेश, राज्य सरकार का परिपत्र निरस्त
- बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा, स्कूल-आंगनबाड़ी दो दिन बंद रखने के आदेश
- सेंट्रल जेल में कैदी की मौत का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, डीजीपी और गृह सचिव को किया तलब, हाईकोर्ट के 1 लाख रुपये मुआवजे को बताया अपर्याप्त
- 53 करोड़ की बोलियों ने मचाई सनसनी! इंदौर के चातुर्मास में कलश स्थापना के लिए लगी रिकॉर्ड बोली, करोड़ों की घोषणाओं ने खड़े किए कई सवाल


