होशियारपुर। होशियारपुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जिसमें चिंतपूर्णी रोड पर मंगूवाल के पास एक एम्बुलेंस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हमीरपुर से एक मरीज को एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए पंजाब ले जाया जा रहा था। लेकिन जब यह एम्बुलेंस मंगूवाल चौकी के पास पहुची, तो उसका संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण यह एम्बुलेंस गहरी खाई में गिर गई।
बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण रास्ते में सड़क धंसी हुई थी, जिसके कारण मंगूवाल में अनियंत्रित होकर एम्बुलेंस करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस पूरे घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं। हादसे में संजीव कुमार, ओंकार चंद और रमेश चंद निवासी पठियार नगरोटा बगवां कांगड़ा जिला की मौत हो गई। जबकि एम्बुलेंस ड्राइवर बॉबी और रेणु नाम की महिला को सिविल अस्पताल होशियारपुर में भर्ती किया गया।

300 फीट गहरी खाई में गिरी एम्बुलेंस
जानकारी के अनुसार कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज से मरीज को रेफर किया गया था। लेकिन रास्ते में भारी बारिश से सड़क धंसी हुई थी, जिसके कारण मंगूवाल में अनियंत्रित होकर एम्बुलेंस करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी।
- Giridih News: गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत और 12 लोग घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग
- वोट चोरी पर आर-पार के मूड में कांग्रेस, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा युद्ध, राहुल के आह्वान पर सड़क पर उतरी जनता
- हाई-प्रोफाइल ड्रामा खत्म! रोज़ लोकेशन बदलती रही श्रद्धा… वीडियो बनाकर दे रही थी चकमा, जानिए कैसे पकड़ी गई?
- जादू-टोना के शक में हत्या: पड़ोसी पर टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
- Hyundai Bayon Photo Leak: लॉन्च से ठीक पहले सामने आईं नई कॉम्पैक्ट SUV की तस्वीरें, बुकिंग जारी
