प्रमोद निर्मल, मोहला-मानपुर। जिले में एक सड़क निर्माण कंपनी की रेत चोरी पकड़ी गई है। अवैध रेत का जखीरा पकड़े जाने के बाद डंप किए गए अवैध रेत की खेप को खनिज विभाग ने जब्त कर निर्माण कंपनी को नोटिस जारी किया है। इसके साथ अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त चैन माउंटेन मशीन को भी मौके पर सील किया है।
यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कब से खुलेगा पोर्टल…
मामला मानपुर विकासखंड अन्तर्गत ग्राम सहपाल का है, जहां स्थानीय साप्ताहिक बाजार परिसर में 70 ट्रिप से अधिक अवैध रेत की खेप डंप करके रखा गया था। अवैध रेत भंडारण की सूचना पर जिले के खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई की है।

खनिज विभाग के मुताबिक, मौका मुआयना और संबंधितों से पूछताछ पर पता चला कि मानपुर से मदनवाड़ा-सीतागांव के मध्य जारी सड़क निर्माण के निर्माण कंपनी विकास कंस्ट्रक्शन द्वारा बसेली नदी से चैन माउंटेन मशीन के जरिए उत्खनन कर रेत डंप करवाया गया है। 24-25 जून की देर रात तक मौके पर खनिज विभाग ने उक्त कार्रवाई की। फिलहाल, रेत की खेप को प्रशासनिक संरक्षण में मौके पर ही रखा गया है, वहीं कंस्ट्रक्शन कंपनी को नोटिस तामील की गई है।

खनिज विभाग की ये कार्रवाई निःसंदेह अवैध खनिज तस्करों के लिए एक कड़ा सबक है, वहीं बड़ी मात्रा में मिले इस अवैध रेत की खेप ने सड़क निर्माण की आड़ में निर्माण कंपनी द्वारा रेत का काला कारोबार चलाए जाने का पर्दाफ़ाश भी हुआ है। अब आगे ये देखना होगा कि जिला प्रशासन और खनिज विभाग उक्त जिम्मेदार कंस्ट्रक्शन कंपनी पर आगे कमजोर कार्रवाई कर मेहरबानी बरसाते हैंस या फिर शासन की मंशानुरूप बड़ी कार्यवाही व बड़ा सबक देती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

