पंजाब में लगातार बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट आई है। लोगों को अब ठंड का एहसास होने लगा है, वहीं कई बारिश के कारण रास्ते जाम हो गए हैं। पठानकोट के पास भूस्खलन की भी खबर सामने आई थी। आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।

तेज़ बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज सुबह संगरूर, बरनाला, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, चंडीगढ़, रूपनगर, जालंधर और शहीद भगत सिंह नगर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना बनी हुई है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा विभाग ने पठानकोट, रूपनगर, पटियाला, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और लुधियाना जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

स्कूलों में कम आए बच्चे
आज पंजाब के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां समाप्त हो गई हैं और आज स्कूलों का पहला दिन है। बारिश के कारण स्कूलों में बच्चों की हाज़िरी कम रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, आज सुबह कई विद्यार्थी बारिश में भीगते हुए स्कूल पहुंचे, जिससे उनकी पढ़ाई के प्रति लगन साफ नज़र आई।
- यूपी में हरित महाअभियान: 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, CM योगी करेंगे शुभारंभ
- दतिया के मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, स्वागत के लिए नहीं पहुंचे कार्यकर्ता
- सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश सरकार देगी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड
- राजस्थान विधानसभा: अगस्त के अंत में मानसून सत्र, UCC बिल से सदन में होगा बवाल?
- अखिलेश के बयान पर केशव का पलटवार, कहा- ‘फर्जी PDA’ की राजनीति कर रही समाजवादी पार्टी

