शिवम मिश्रा, रायपुर। रायपुर जिले के खरोरा इलाके में बड़ी लूट की वारदात हुई है। विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर पर अज्ञात बदमाशों ने तलवार से हमला कर करीब 1 करोड़ रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना ,इल्ते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

narayana

मिली जानकारी के अनुसार, जब विनीत सोनी नामक ज्वेलर का मैनेजर तिल्दाडीह स्थित दुकान बंद कर दूसरी ब्रांच से जेवरात लेकर खरोरा लौट रहा था। तभी 2 से 3 बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने इलाके में की घेराबंदी

घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस आसपास के इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H