चंडीगढ़। चंडीगढ़ में लुटेरों और स्नैचरों का आतंक लगातार कई बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे है। सोमवार को 24 घंटे में स्नैचिंग और लूट की चार वारदात हो चुकी है, जिसकी तहकीकात अब पुलिस कर रही हैं।
खबर है कि मौली जागरां क्षेत्र के विकास नगर बस स्टाप व हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर एक-एक और सेक्टर-38 में दो वारदात हुई। चारों घटनाओं में एक में मोबाइल और नगदी लूटा गया है और अन्य दो में गले से चैन खींची गई है।
बीते कई दिनों से शहर के कुछ इलाकों में लूट की वारदात बढ़ गई है। यह समस्या झुग्गी बस्ती से जुड़े इलाकों में अधिक देखी जा रही है। जुग्गी बस्तियों से जुड़े इलाकों में शाम होते ही स्नैचर्स और लुटेरे सक्रिय हो जाते है। लोगों को आता जाता देख पहले उनकी रेकी की जाती है और उसके बाद फिर घटना को अंजाम दिया जाता है।

चकमा खा रही पुलिस
आपको बता दें कि कई लूट की घटना के पुलिस को चकमा देकर लुटेरे गायब हो जाते है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है लेकिन फिर भी शातिर अपना काम करके निकल जाते हैं।
- असदुद्दीन ओवैसी ने नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया, बड़ा दावा करते हुए अपने पांच विधायकों का दिलचस्प किस्सा सुनाया
- गांधी संग्रहालय की दीवार पर आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लिखे जाने से तनाव, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
- ‘कांग्रेस ने विकास में नंबर-1 बनाया, भाजपा ने कर्ज और बेरोजगारी में’, हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना
- महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा: डायल-112 वाहन की छत पर चढ़कर किया हंगामा, बस का कांच भी फोड़ा
- IIT बॉम्बे के डायरेक्टर छात्रों के 18 सूत्रीय मांगों पर किया साइन, प्रोफेसर पर SC-ST ऐक्ट में दर्ज हुआ मामला


