संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के हैदरगढ़ गांव में तीन नकाबपोश लुटेरों ने सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बासादेही गांव के रहने वाले व्यापारी मनोज सोनी हैदरगढ़ में लगने वाले बाजार से व्यापार कर लौट रहे थे, तभी देर शाम उनके साथ यह वारदात हुई। नकाबपोश लुटेरे व्यापारी को जान से मारने की धमकी देकर 10 किलो चांदी और करीब 60 ग्राम सोना लूट कर ले गए। लूटी गई कुल रकम की कीमत करीब 32 लाख रुपए बताई जा रही है। जिले के पांच थानों की पुलिस अब इन लुटेरों की तलाश में जुट गई है। 

READ MORE: कमरे में घुसकर महिला ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर से छेड़छाड़: बदमाशों ने बेल्ट से मारपीट कर 12 हजार रुपए लूटे, बैरियर में वारदात से सनसनी   

हैदरगढ़ क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब हाट बाजार से लौट रहे एक सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की बड़ी वारदात हो गई। जानकारी के अनुसार सर्राफा व्यापारी मनोज सोनी के साथ गुंजारी पुलिया के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया और लाखों रुपये के जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित मनोज सोनी ने बताया कि वह हैदरगढ़ के हाट बाजार से व्यापार करके अपने गांव बासादेही जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे जैसे ही वह गुंजारी पुलिया के पास पहुंचे, तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे तीन बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल को रोक लिया। बदमाशों के चेहरे ढके हुए थे और अचानक हमला करते हुए उनका बैग छीन लिया। 

जब व्यापारी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर दी…व्यापारी के अनुसार बैग में रखी ज्वेलरी की कुल कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। 

एसपी ने कही ये बात 

इस संबंध में जिले के एसपी रोहित केसवानी का कहना है कि आवेदक के साथ हॉट बाजार से घर जाते समय लूट हुई है। मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है हमने अपराधियों की खोजबीन के लिए चार टीम में लगाई है। साथ ही ₹10000 का इनाम भी रखा है, जल्द ही पुलिस अपराधियों को पकड़कर सामने लाएगी। आवेदक के अनुसार लगभग 32 लाख रुपए की मशरूका बताई जा रही है बाकी अपराधियों को पकड़ने के बाद जो भी मशरूका का उनके पास होगी सामने लाई जाएगी। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m