Rohini Acharya: जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 64,151 वोट पाकर जीत हासिल की है। बीजेपी के नीरज सिन्हा को उन्होंने 19,324 वोटों से मात दी। नीरज सिन्हा को उपचुनाव में 44827 वोट मिले, जबकि राजद की रेखा गुप्ता को 14,273 वोट मिले। पीके को मिली जीत पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है।

उसकी जीत जरूर होती है- रोहिणी

रोहिणी आचार्य ने पीके को जीत की बधाई देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे से ये फिर से साबित हो गया कि जीत उसकी जरूर होती है , जो लगातार लड़ता है , जनता से जिसका निरंतर जुड़ाव होता है, जो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का सम्मान करता है और उनके साथ संपर्क व् संवाद कायम रखता है।

रोहिणी ने कहा कि, ये जीत भाजपा के विरोध और लोकतंत्र में जनता के विश्वास की जीत है। विजेता को हार्दिक बधाई और जन-समर्पित कार्यकाल व् भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।

तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

रोहिणी आचार्य ने इस पोस्ट के जरिए जहां प्रशांत किशोर को जीत की बधाई दी है। वहीं, इशारों ही इशारों में तेजस्वी यादव पर तंज भी कसा है। अपनी पोस्ट में उन्होंने भले ही उन्होंने कहीं पर भी राजद या तेजस्वी का नाम नहीं लिया हो, लेकिन जिस तरह से उन्होंने यह लिखा है कि जीत उसकी जरूर होती है , जो लगातार लड़ता है , जनता से जिसका निरंतर जुड़ाव होता है, जो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का सम्मान करता है। उनके इस लाइन को तेजस्वी और राजद पर कटाक्ष माना जा रहा है।

राजद की बुरी हार

गौरतलब है कि चुनाव के समय जब सभी दल के नेता अपने पार्टी के प्रचार-प्रसार में लगे हुए थे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव यूरोप में छुट्टियां मना रहे थे। यहां तक कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भी वह बिहार नहीं पहुंचे, अंत में जब चुनाव प्रचार को महज 3 दिन शेष रहे गए तो उन्होंने अपनी उम्मीदवार रेखा गुप्ता के पक्ष में रोड शो किया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। यही कारण है कि इस चुनाव में राजद को बुरी हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें- प्रशांत को राजनीति में लाने में उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास की अहम भूमिका, अब जीत पर कही ये बात