रोहतक: रोहतक जिले के कलानौर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा हाईवे-152डी पर खैरड़ी मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार टाटा कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक की पहचान नारनौल निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है, जबकि अन्य दो युवकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि कार अंबाला से नारनौल की ओर जा रही थी।
हादसे की सूचना मिलते ही कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अन्य दो मृतकों की पहचान के प्रयास भी जारी हैं।
- दीपावली से पहले भाजपा की पदयात्रा पर कांग्रेस का ऐतराज: 5 करोड़ रुपए के कारोबार पर असर की आशंका! त्योहार के बाद आयोजन की मांग
- महिला ने जाली दस्तावेजों से बनवाए 3 फर्जी पासपोर्ट! आखिर कैसे खुला राज?
- 50 फीट ऊंचे पुल से फेंकी गई नवजात, मौत को चकमा देकर रेत पर बची मासूम की सांसें!
- इजराइल चुनाव रिजल्ट: बेंजामिन नेतन्याहू को जीत के लिए सिर्फ 2 और सीटों की जरूरत, एक तिहाई वोटो की गिनती पूरी
- UP में दीवाली से पहले तोहफा, श्रमिकों की बढ़ी न्यूनतम मजदूरी; अब हर महीने मिलेंगे 238 तक ज्यादा

