रोहतक: स्कूटी पर सवार सेवानिवृत्त कानूनगो की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान अटायल गांव निवासी राजसिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजसिंह वीरवार शाम स्कूटी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं, हादसे के बाद से आरोपी कार चालक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, राजसिंह की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


