रोहतक। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच रोहतक की राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सोनीपत जिले में 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक बिचौलिये को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले में थाना खरखौदा में तैनात उप निरीक्षक हरिप्रकाश को भी गिरफ्तार किया गया है।
मामला एक व्यक्ति के भाई के खिलाफ थाना खरखौदा में दर्ज मुकदमे से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, उप निरीक्षक हरिप्रकाश के माध्यम से मामले में राजीनामा कराने और केस में मदद करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। बातचीत के बाद यह रकम 8 हजार रुपये में तय हुई।
शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था। उसने मामले की जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की योजना तैयार की और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ट्रैप लगाया गया।
कार्रवाई के दौरान बिचौलिये राकेश निवासी खरखौदा को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर उप निरीक्षक हरिप्रकाश को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
SV&ACB के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है। पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से की गई।
- गोपालगंज में पुलिस वैन और ट्रेलर की टक्कर में होमगार्ड जवान की मौत, परिजनों में कोहराम
- गुजरात में मौसम का मिज़ाज: आज भी सताएगी गर्मी, 13 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं
- टीवी डिबेट में सपा प्रवक्ता पर जातिसूचक टिप्पणी से विवाद, संगीत कुमार रागी ने मांगी माफी
- ट्रंप का सूपड़ा साफः यूएस मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी हारी, दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स को बहुमत, अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्वीकारी हार
- भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर गरमाई सियासत! नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूछा- ‘त्योहारी सीजन में बाजार से रैली निकालने पर क्या अब व्यापारियों को नुकसान नहीं होगा?’

