रोहतक: हरियाणा के रोहतक से इस वक्त की एक बहुत बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश सचिव मंजीत कन्हेली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (viral video on social media) हो रहा है। इस वीडियो में इनेलो नेता थाने के अंदर पुलिस अधिकारियों के साथ सरेआम गाली-गलौज और हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद रोहतक पुलिस और हरियाणा की सियासत में हड़कंप मच गया है।
9 महीने पुराना है वीडियो, थाने के अंदर हुआ था हाई वोल्टेज ड्रामा
मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा विवाद रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाने (Shivaji Colony police station Rohtak) का है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब 9 महीने पुराना, यानी अक्टूबर 2025 का है। उस समय सुनारियां गांव की किसी बात को लेकर थाने में पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें इनेलो नेता मंजीत कन्हेली भी पहुंचे थे।
वहां किसी बात पर बहस इतनी बढ़ गई कि मंजीत कन्हेली सीधे एसएचओ (argument with SHO) और अन्य पुलिसकर्मियों से उलझ गए। गाली-गलौज से शुरू हुई बात देखते ही देखते लात-घूसों और हाथापाई (scuffle with police officers) तक पहुंच गई। हालांकि, उस वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया था। हैरान करने वाली बात यह है कि थाने के भीतर इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी उस समय कोई केस दर्ज नहीं किया गया था।
सगे बहन की हत्या का आरोपी है इनेलो नेता, जमानत पर है बाहर
विवादों से मंजीत कन्हेली का पुराना नाता है। इनेलो के इस प्रदेश सचिव पर साल 2025 में रोहतक के एमडीयू गेट (MDU gate Rohtak) के बाहर अपनी ही सगी बहन की हत्या करने का संगीन आरोप है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मंजीत की बहन किसी लड़के से प्यार करती थी और मंजीत इस रिश्ते के खिलाफ था।
इसी रंजिश में उसने बहन को बहाने से बुलाकर मौत के घाट उतार दिया था। यह मर्डर केस (sister murder case under trial) फिलहाल कोर्ट में चल रहा है और मंजीत इस वक्त जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है।
अभय और अर्जुन चौटाला के बाद अब इनेलो सचिव का वीडियो वायरल
इनेलो पार्टी के नेताओं के विवादित वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इससे पहले इनेलो के बड़े नेता अभय चौटाला द्वारा डीसी को धमकाने का वीडियो सामने आया था। अभी चार दिन पहले ही विधायक अर्जुन चौटाला (MLA Arjun Chautala viral audio) द्वारा डीसी को धमकी देने और एसपी को गाली देने का वीडियो-ऑडियो वायरल हुआ था। अब मंजीत कन्हेली के इस वीडियो ने पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
मंजीत कन्हेली का दावा: ‘पार्टी को बदनाम करने और ब्लैकमेलिंग की साजिश’
इस पूरे मामले पर जब इनेलो नेता मंजीत कन्हेली से बात की गई, तो उन्होंने अपनी सफाई में कहा, “यह वीडियो अक्टूबर 2025 का है और यह मामला उसी समय थाने में ही बैठकर रफा-दफा हो गया था।” मंजीत ने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस पुराने वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल (blackmailing conspiracy) कर रहे हैं। चुनाव और राजनीतिक माहौल को देखते हुए पार्टी की छवि खराब (tarnish party image) करने के लिए इसे अब वायरल किया गया है। उन्होंने कहा कि वे इस ब्लैकमेलिंग के खिलाफ जल्द ही पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे।

