रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले के रिठाल गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी समारोह के दौरान डांस करने को लेकर एक महिला की उसके जेठ ने बेरहमी से हत्या कर दी।
डांस बना मौत की वजह
जानकारी के मुताबिक, गद्दी खेड़ी निवासी प्रवेश कुमारी की शादी करीब 16 साल पहले रिठाल गांव के सुखबीर से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। रविवार शाम को सुखबीर अपनी मां के इलाज के लिए PGIMS Rohtak गया हुआ था। इसी दौरान पड़ोस में शादी समारोह में लेडीज संगीत का कार्यक्रम था, जिसमें प्रवेश कुमारी भी शामिल हुईं और अन्य महिलाओं के साथ डांस किया।
घर लौटते ही हमला
डांस करने की बात जब उनके जेठ जसबीर को पता चली तो वह गुस्से में आगबबूला हो गया। जैसे ही प्रवेश घर लौटीं, जसबीर ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर उसने घर में रखी दरांत उठाकर महिला के सिर, मुंह और छाती समेत शरीर के कई हिस्सों पर हमला कर दिया।

इलाज के दौरान मौत
घटना के वक्त महिला के तीनों बच्चे घर में सो रहे थे। शोर सुनकर बेटा जागा और परिजनों को जानकारी दी। गंभीर हालत में प्रवेश कुमारी को PGIMS Rohtak ले जाया गया, जहां रात करीब 2 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस जांच और कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जसबीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका के चचेरे भाई ने आरोप लगाया है कि यह हत्या साजिश के तहत की गई है। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी महिला को जान से मारने की धमकी दे चुका था।
- भारत का BRICS देशों को निर्यात 34% बढ़ा, ड्रैगन शीर्ष पर काबिज
- Haryana Top News : हरियाणा में 46 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी, CID इंस्पेक्टर 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार,किसानों के लिए आज बड़ा अपडेट, 21 सितंबर से खुलेगा फसल पंजीकरण पोर्टल समेत दिनभर की बड़ी खबरों पर एक नजर…
- किन्नर समाज में गद्दी की जंग: नई उत्तराधिकारी और जम्मू-कश्मीर से आई शीतल नायक आमने-सामने, पुलिस तक पहुंचा मामला
- केपटाउन से सिडनी पहुंचे डॉ. प्रेम कुमार, राजनयिक अधिकारियों एवं अप्रवासी बिहारियों ने किया स्वागत
- पुलिस वाहन चालकों के लिए निशुल्क नेत्र-दंत जांच शिविर: कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ल ने किया उद्घाटन, कहा- सेहत सबसे बड़ी पूंजी, इसे सुरक्षित रखना सबसे जरूरी



