उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के सागर में एक कपल ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी। युवक अपनी गर्लफ्रेंड को गोद में बैठाकर चलती बाइक पर रोमांस करते नजर आया। इस दौरान पीछे से किसी ने इनका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
यह भी पढ़ें: 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म: हॉस्टल में सब्जी देने आता था आरोपी, मौका पाकर कमरे में घुस कर की दरिंदगी, गर्भवती हुई पीड़िता
वायरल वीडियो जरुआखेड़ा क्षेत्र के जलंधर मार्ग का है जहां रविवार को बीच सड़क यह शर्मनाक हरकत हुई। वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक बाइक चला रहा है। वहीं एक युवती को उसने आगे की ओर उल्टा बैठा रखा है। युवती का मुंह कपड़े से ढका हुआ है और दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है।
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से 1.41 करोड़ की साइबर ठगी: इंग्लैंड की युवती बनकर जाल में फंसाया, फेसबुक पर दोस्ती से शुरू हुआ खेल
युवक-युवती को सीने से लगाए हुए तेज रफ्तार में बाइक चलाता दिखाई दे रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। यह स्टंट न केवल उनकी जान के लिए खतरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब कुछ लोगों ने युवक को इस खतरनाक तरीके से बाइक चलाने से रोका और समझाने की कोशिश की, तो उसने किसी की बात नहीं मानी और स्टंट जारी रखा।

