बराड़ा: शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के उद्देश्य से रोटरी क्लब बराड़ा द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कसेरला खुर्द में निःशुल्क कॉपी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 71 विद्यार्थियों को कॉपियां वितरित की गईं। कॉपियां पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर रोटरी क्लब बराड़ा के प्रधान हरपाल सिंह ने कहा कि शिक्षा ही समाज को नई दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब भविष्य में भी जरूरतमंद विद्यार्थियों के सहयोग के लिए ऐसे सामाजिक कार्यक्रम लगातार आयोजित करता रहेगा। उन्होंने बच्चों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। खंड शिक्षा अधिकारी बराड़ा जगदीश नेहरा ने रोटरी क्लब के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। विद्यालय इंचार्ज प्रवीन शर्मा ने रोटरी क्लब बराड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है तथा उनमें पढ़ाई के प्रति नई ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्लब विद्यालय के साथ इसी तरह सहयोग करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब की ओर से दिलप्रीत सिंह, साहिल शर्मा, गुनविंदर सिंह, पूर्ण छाबड़ा, साहिल वर्मा और दलजीत सिंह भी मौजूद रहे।
- प्राचीन हरसिद्धि माता मंदिर में चोरी, बदमाशों ने मातारानी के सिंगार पर साफ किया हाथ, CCTV में कैद हुई वारदात
- CM विष्णुदेव साय तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना
- MP TOP NEWS TODAY: 29 जुलाई को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- रफ्तार ने रोकी सांसेंः 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत, काल के गाल में समाए दो लोग, 4 गंभीर घायल
- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी, परिवार को बम से उड़ाने की चेतावनी!


