​रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाइज द्वारा बच्चों में स्वच्छता की आदतें विकसित करने के उद्देश्य से 12 अगस्त को टेमरी स्थित हैप्पी स्कूल में ‘हैंड हाइजीन एवं सैनिटेशन अवेयरनेस वर्कशॉप’ का सफल आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें : रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- ईडी वाले समझ जाएं, हमारी सरकार आएगी और एक-एक का हिसाब होगा…

​कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रोटेरियन वेदिका सिंघानिया ने बच्चों को स्वास्थ्य, हाथ धोने के सही तरीकों और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एक आकर्षक प्रदर्शन के माध्यम से बच्चों को सही तरीके से हाथ धोने के 7 चरण (सेवन स्टेप्स ऑफ हैंडवॉशिंग) सिखाए। उन्होंने बताया कि कैसे केवल हाथ साफ रखकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

कार्यशाला के दौरान बच्चों ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया और सवाल भी पूछे। ​स्वच्छता की इस आदत को दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए क्लब की ओर से 100 बच्चों को हैंडवॉश वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की उत्सुकता और सक्रिय भागीदारी देखने लायक थी।

​कार्यशाला का सफल संयोजन चेयरपर्सन रोटेरियन वेदिका सिंघानिया द्वारा किया गया। क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन नेहा जैन एवं सचिव रोटेरियन शिल्पा चोपड़ा ने बताया कि यह आयोजन रोटरी के “क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सार्थक पहल रही।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m