Shine 2026 : रायपुर. राजधानी रायपुर में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन और रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दिवस द्वारा समता कॉलोनी स्थित मैक कॉलेज में प्रदेश भर के करीब 85 स्कूल के बच्चे शामिल हुए. कार्यक्रम में 12 अलग-अलग तरह से इवेंट हुए, जिसमें हजारों बच्चों ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में न्यूज 24 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ और लल्लूराम डॉट कॉम मीडिया पार्टनर है.

चेयरपर्सन राजश्री शुक्ला और प्रियंका अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के करीब 85 स्कूलों से बच्चे यहां पहुंचे हैं और कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. यह बच्चों के लिए अपनी स्किल और टैलेंट दिखाने का एक बेहतरीन मंच है. इस कार्यक्रम में अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थी अपने नए आइडियाज के साथ आते हैं और हम उनके प्रदर्शन का आकलन करते हैं. कार्यक्रम में शार्क टैंक, सीक्रेट सुपरस्टार, मैथ्स एप्टीट्यूड, क्विज, रूबिक क्यूब, चेस और ग्रुप डांस सहित कुल 12 अलग-अलग इवेंट आयोजित किए जाते हैं.

बता दें की समता कॉलोनी स्थित कॉलेज में आयोजित इंटर स्कूल कॉम्पिटिशन साइन-2026 में 2 हजार से ज्यादा बच्चों ने अपना हुनर दिखाया. जूनियर और सीनियर कैटेगरी में आयोजित 12 प्रतियोगिताओं में 85 स्कूलों के 2 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया.

डांस कॉम्पिटिशन में बच्चों ने अलग-अलग राज्यों की लोक और पारंपरिक नृत्य शैलियों के साथ-साथ बॉलीवुड डांस की शानदार प्रस्तुतियां दीं. मैक ऑडिटोरियम की क्षमता करीब 500 सीटों की है, लेकिन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों और मेहमानों की संख्या इससे कई गुना ज्यादा रही. जगह कम पड़ने पर कई स्टूडेंट्स नीचे बैठकर प्रतियोगिता देखते नजर आए, जबकि कुछ बच्चे खड़े होकर अपने साथियों की प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे. इसके बावजूद बच्चों के उत्साह और जोश में कोई कमी नहीं आई.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H