सोनीपत। रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डिजिटल लर्निंग सपोर्ट प्रोग्राम के अंतर्गत जीवीएम स्कूल, गीता भवन चौक, सोनीपत में आधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण एवं 5 कंप्यूटर विद्यालय को भेंट किए गए।
यह परियोजना रोटेरियन सुमीत अलख के नेतृत्व में मीट चेयरपर्सन एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के रूप में साकार हुई। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना तथा उन्हें आधुनिक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराकर उनके शैक्षणिक विकास को नई दिशा देना है।
कार्यक्रम में रोटेरियन रजत डोडा, अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत ने कहा कि रोटरी क्लब समाज सेवा के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है और यह कंप्यूटर लैब उनके भविष्य को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
रोटेरियन सुमीत अलख, मीट चेयरपर्सन एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत जीवीएम स्कूल को 5 कंप्यूटर प्रदान किए गए, जिनसे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब भविष्य में भी शिक्षा एवं समाजहित के ऐसे कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम में डॉ. पृथी, अध्यक्ष, जीवीएम ग्रुप ने रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इस अवसर पर श्रीमती शकुंतला घाकर, श्री सुभाष घाकर (मैनेजर, जीवीएम स्कूल), श्री राजेश रेलन, श्रीमती कविता, प्राचार्या, जीवीएम स्कूल तथा विद्यालय परिवार के अन्य गणमान्य सदस्य एवं रोटरी क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत का इस सराहनीय सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल विद्यार्थियों के डिजिटल कौशल और तकनीकी ज्ञान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।
- Navratri Day 5 : शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन आज, मां स्कंदमाता की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि और संतान सुख का आशीर्वाद
- 15 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- 15 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: शेषनाग का रजत मुकुट और मुंडमाला से सजे राजाधिराज, यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 15 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News: महिला किसान दिवस पर विशेष कार्यक्रम, भाजप और जदयू कार्यलय में जनसुनवाई

