पंजाब सरकार में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज पंजाब सरकार ने 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिन अधिकारियों के कार्यस्थल बदले गए हैं, उनमें शामिल हैं… विनीत कुमार (डिप्टी कमिश्नर, फरीदकोट), पूनमदीप कौर (डिप्टी कमिश्नर, बरनाला), कोमल मित्तल (डिप्टी कमिश्नर, होशियारपुर) और आशिका जैन (डिप्टी कमिश्नर, एसएएस नगर)।
तबादलों का सिलसिला जारी
इससे पहले, 21 फरवरी को भी पंजाब पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए थे। इस दौरान 9 जिलों के एसएसपी बदले गए थे, जबकि 21 अन्य पुलिस अधिकारियों का भी तबादला किया गया था। इनमें सभी अधिकारी आईपीएस कैडर के थे। फेरबदल के तहत गुरमीत सिंह चौहान को एसएसपी फिरोजपुर, अखिल चौधरी को एसएसपी मुक्तसर साहिब, संदीप कुमार मलिक को एसएसपी होशियारपुर, अंकुर गुप्ता को एसएसपी लुधियाना, शुभम अग्रवाल को एसएसपी फतेहगढ़ साहिब, मनिंदर सिंह को एसएसपी अमृतसर (ग्रामीण), मोहम्मद सरफराज को एसएसपी बरनाला और ज्योति यादव को एसएसपी खन्ना नियुक्त किया गया था।

कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख
पंजाब पुलिस राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने दो दिन पहले अनुशासनहीनता के चलते 52 पुलिस कर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया। इनमें से 8 पुलिसकर्मी लुधियाना (ग्रामीण) और खन्ना क्षेत्र से थे। डीजीपी ने यह कार्रवाई अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार के आरोपों के आधार पर की।
- PM आवास के लिए परिचित के ट्रैक्टर से मंगाई रेत, जब्त करने पर हितग्राही ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
- नाबालिग को अगवा कर जंगल ले गए दरिंदे, रातभर किया दुष्कर्म; 48 घंटे बाद भी आरोपी फरार
- India vs West Indies 2nd T20: रांची में टॉस होगा बड़ा फैक्टर, ओस-स्विंग से बदलेगा खेल का रुख, जानें कैसी है JSCA की पिच
- Haryana Morning News : मंडियों में धान-बाजरा खरीद पर CM सैनी सख्त, आज और कल SIR के विशेष शिविर, मतदाताओं को जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे, हरियाणा में आज कांग्रेस का ‘Save Vote-Save Nation’ प्रदर्शन समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर
- सीमापुरी हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, अब तक 4 लोगों की मौत ; रेस्क्यू जारी
