RR vs SRH IPL 2026: आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से राजस्थान को हराया।शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए। 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। ईशान किशन ने 74 रन और अभिषेक शर्मा ने 57 रन की पारियां खेलीं। राजस्थान से जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

वैभव के आईपीएल करियर का दूसरा शतक

राजस्थान की पारी के सबसे बड़े हीरो रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया। अपनी पारी के दौरान वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके लगाए और गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 रनों की अहम अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं अंत के ओवरों में डोनोवन फरेरा ने 16 गेंदों पर 33 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी में ईशान मलिंगा ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा पैट कमिंस, नीतीश रेड्डी और साकिब हुसैन को 1-1 सफलता मिली।

RR और SRH की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स (RR)

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा

इंपैक्ट प्लेयर: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि बिश्नोई, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

इंपैक्ट प्लेयर: स्मरण रविचंद्रन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, ट्रैविस हेड

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H