वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत का आज दोपहर बिलासपुर आगमन हुआ। दो दिनों के प्रवास के दौरान प्रांतीय बैठक में शामिल होने के साथ पदाधिकारियों के संगठनात्मक चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें: सेना ला रही नया ‘लैंड वारफेयर डॉक्ट्रिन’, जानिए इसमें क्या हो सकते हैं बदलाव, और क्यों है महत्वपूर्ण…

सरसंघचालक मोहन भागवत इंटरसिटी एक्सप्रेस से बिलासपुर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस के आला अधिकारी भी स्टेशन पर मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन से मोहन भागवत का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिरकोना स्थित सरस्वती शिशु मंदिर आवासीय विद्यालय के लिए रवाना हुआ।

दो दिनों तक प्रवास के पहले दिन आज उनकी मुलाकात प्रांतीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से होगी, जिसमें विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी। वहीं कल प्रांत स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में आरएसएस के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक के बाद मोहन भागवत कल रात अमरकंटक एक्सप्रेस से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

मोहन भागवत के प्रवास को देखते हुए बिरकोना स्थित आवासीय विद्यालय और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम अलर्ट है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m