RTE Lottery 2025: राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल के तहत शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिकार (RTE) के अंतर्गत बुधवार को ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई। इस लॉटरी के माध्यम से राज्य के 3 लाख से अधिक बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त प्रवेश मिलेगा।

राज्यभर के 34,799 पात्र निजी विद्यालयों में यह लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई, हालांकि 2,939 स्कूलों में किसी भी बच्चे ने आवेदन नहीं किया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जयपुर स्थित शिक्षा संकुल से लॉटरी प्रक्रिया की शुरुआत की और चयनित बच्चों व उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।
कैसे देखें रिजल्ट?
अभिभावक http://www.rajpsp.nic.in/ पोर्टल पर जाकर ‘अभ्यर्थी प्राथमिकता क्रम’ सेक्शन में अपने आवेदन आईडी व मोबाइल नंबर के माध्यम से वरीयता सूची में अपने बच्चे की स्थिति देख सकते हैं।
तीन लाख से अधिक आवेदन:
- कुल आवेदन: 3,08,064
- बालक: 1,61,816
- बालिका: 1,46,241
- थर्ड जेंडर: 7
RTE अपीलों के समाधान के लिए नया पोर्टल:
शिक्षा मंत्री ने यह भी घोषणा की कि आरटीई से संबंधित अपीलों के शीघ्र समाधान के लिए एक नया पोर्टल प्रस्तावित किया गया है। इसमें अभिभावक और स्कूल दोनों ही शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। यह पोर्टल पारदर्शिता और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करेगा।
महत्वपूर्ण तिथियां:
- 9 से 15 अप्रैल: अभिभावकों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग
- 21 अप्रैल तक: दस्तावेज सत्यापन और स्कूल द्वारा जांच
- 22 अप्रैल: बिना आपत्ति वाले छात्रों का त्वरित प्रवेश
- 5 मई तक: रिजेक्शन रिक्वेस्ट की अंतिम तिथि
- 9 मई से 15 जुलाई: पोर्टल पर बची हुई RTE सीटों पर चयन
शिक्षा शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बताया कि पिछले वर्ष केवल 16-17% आवेदनों पर आपत्ति आई थी। इसलिए जिन आवेदनों पर कोई आपत्ति नहीं है, उन्हें 22 अप्रैल से ही स्कूलों में प्रवेश दिया जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
पढ़ें ये खबरें
- Today’s Top News: प्रदेशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बस्तर के 93 गांवों में पहली बार फहराया गया तिरंगा, सचिन तेंदुलकर और वित्त मंत्री के नाम पर 45 लाख की ठगी, छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाले टीचर ने विरोध करने पर भाई को पीटा, ग्रामीण क्षेत्रों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे शौचालय… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- ‘मेरे बिना झंडा कैसे लहराया… लेडी सरपंच ने स्कूल में मचाया हंगामा, पति के साथ मिलकर शिक्षक से की अभद्रता
- Haryana Top News : हांसी में तनाव के बीच सीएम नायब सैनी ने फहराया तिरंगा, जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर किसानों-खाप प्रतिनिधियों का प्रदर्शन; नशे के खिलाफ हरियाणा सरकार ने चार स्तर पर निगरानी बढ़ाई समेत दिनभर की बड़ी खबरों पर एक नजर
- धनबाद में सरेआम फायरिंग से सनसनी: विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी फरार
- ‘पुरानी वफादारी या नया सियासी दांव?’ पल्लवी पटेल ने अतीक के बेटे अहजम से किया मुलाकात, सियासी हलचल तेज़


