लुधियाना. पंजाब में आज से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) की सभी सेवाएं पूरी तरह फेसलेस और ऑनलाइन हो जाएंगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में इन सेवाओं का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे।
ट्रांसपोर्ट विभाग में बढ़ते भ्रष्टाचार की शिकायतों को देखते हुए सरकार ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। विजिलेंस ब्यूरो को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब RTO दफ्तरों में कर्मचारियों और आम जनता के बीच कोई सीधा संपर्क नहीं होगा। सारा काम ऑनलाइन या सेवा केंद्रों के माध्यम से होगा।
56 सेवाएं अब सेवा केंद्रों और ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध
आज से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण (RC) सहित कुल 56 सेवाएं राज्य के 544 सेवा केंद्रों पर उपलब्ध होंगी। नागरिक घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकेंगे। यदि कोई व्यक्ति चाहे तो सेवा केंद्र के कर्मचारी को घर बुलाकर भी काम करवा सकता है।

पहले RTO की 38 सेवाएं ही सेवा केंद्रों पर उपलब्ध थीं, लेकिन अब सभी सेवाएं शिफ्ट हो जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि RTO दफ्तरों में आम लोगों का आना पूरी तरह बंद करने का लक्ष्य है, ताकि पारदर्शिता बढ़े और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे।
समयबद्ध काम और सख्त कार्रवाई का प्रावधान
नई व्यवस्था में कर्मचारियों को निर्धारित समय में काम पूरा करना होगा। यदि कोई कर्मचारी समयसीमा का पालन नहीं करता, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान मीडिया से बातचीत में इस योजना की विस्तृत जानकारी देंगे।
- Bihar Top News 26 September 2026: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन, लड़की से बदसलूकी करने वाले 3 आरोपियों के घर चले बुलडोजर
- नगर निगम या कुश्ती का मैदान? बीजेपी-सपा पार्षदों में जमकर हाथापाई, फिर यूं चुने गए 6 सदस्य
- एक कुर्सी, दो दावे! जैसलमेर CMHO पद पर फिर क्यों उलझा मामला? हाईकोर्ट के आदेश के बाद आया नया मोड़
- SIR में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर: विवाद के बाद चुनाव आयोग का फैसला
- रविवि में भर्ती विवाद : अतिथि व्याख्याताओं का आरोप- स्थानीय योग्य उम्मीदवारों की उपेक्षा, बाहरी को मौका, कांग्रेस ने चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल


