पंजाब विधानसभा के दो दिन के विशेष सत्र के दूसरे दिन शु्क्रवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझाोंक देखने को मिली. पंजाब विधानसभा में हंगामे की स्थिति रही और कांग्रेस विधायकों ने अबोहर के व्यापारी की हत्या की घटना पर विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट किया।
विशेष सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सात जुलाई को अबोहर में तीन हमलावरों द्वारा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या किए जाने का मुद्दा उठाया और चर्चा की मांग की।
विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने बाजवा से कहा कि उन्हें अपने मुद्दे उठाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। अध्यक्ष ने कहा कि चूंकि यह एक विशेष सत्र है, इसलिए शून्यकाल नहीं होगा।
इसके बाद बाजवा और पार्टी के अन्य विधायक राज्य में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए सदन में विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गए।
इस बीच, अध्यक्ष संधवान ने कहा कि सदन की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की सिफारिश के बाद मौजूदा सत्र की अवधि को दो दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है।

कांग्रेस विधायकों के अपनी सीट पर वापस आने के बाद आप नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कथित तौर पर माफियाओं को संरक्षण दे रही है जिसके बाद कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कांग्रेस नेता बाजवा के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
बाजवा ने आरोप लगाया कि उन्हें चीमा के आरोपों का जवाब देने की अनुमति नहीं दी गई। वह अन्य विधायकों के साथ फिर से अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गए और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
अध्यक्ष ने प्रदर्शनकारी कांग्रेस विधायकों से पूछा कि क्या उन्हें बीएसी की सिफारिशों के बारे में कुछ कहना है। कांग्रेस विधायकों ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया और सदन से बहिर्गमन कर गए।
पंजाब के मंत्री बरिंदर गोयल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड द्वारा प्रबंधित बांधों पर सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) कर्मियों को तैनात करने के केंद्र के कदम के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश किया।
- Raipur News : बिना अनुमति डीजे संचालन पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, वाहन किया जब्त
- Today’s Top News : ईसाई पादरियों पर ग्राम सभा के ‘प्रवेश प्रतिबंध’ बोर्ड पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, एकतरफा प्यार में हैवान बना आशिक, मरीज की जान से खिलवाड़, एसडीएम की पिटाई से आदिवासी ग्रामीण की मौत; SDM समेत चार साथियों पर FIR, कट्टे की नोक पर महिला से दिनदहाड़े लूट… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- पत्नी को उठाकर थाने ले गई पुलिस, पीछे-पीछे Police Station पहुंचा पति और ब्लेड से काट लिया खुद का गला; मचा हड़कंप
- ‘हार देख BJP घबराई…’, अखिलेश ने SIR को लेकर सरकार को घेरा, कहा- बड़े पैमाने पर PDA का वोट काटने का खेल हो रहा
- निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी पहुंचे रायपुर, धर्मांतरण पर बोले- सनातनियों को अपने धर्म में रहते हुए करना चाहिए काम

