हेमंत गुर्जर, देवास। मां चामुंडा की पावन नगरी देवास में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति, संस्कृति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। शहर में आयोजित भव्य ‘रुद्र रास गरबा महोत्सव’ के दौरान उस वक्त पूरा माहौल ऊर्जावान हो गया, जब हाथों में भगवा ध्वज थामे छोटी-छोटी कन्याओं ने माता की भक्ति में तलवारबाजी का हैरान कर देने वाला और साहसिक प्रदर्शन किया।

भव्य आयोजन और भक्तिमय माहौल

दरअसल, देवास विधायक गायत्री राजे पवार द्वारा इस शानदार ‘रुद्र रास गरबा महोत्सव’ का आयोजन किया गया है। हजारों महिलाओं की भागीदारी रही। पर्व की शुरुआत में मां चामुंडा के दर्शन व वंदना के पश्चात, महोत्सव में हजारों की संख्या में महिलाएं, युवतियां और बालिकाएं शामिल होकर मां की आराधना में लीन नजर आ रही हैं। पंडाल में की गई मनमोहक विद्युत सज्जा और प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया है।

मध्यप्रदेश

17 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: कण-कण में महादेव, यहां कीजिए बाबा महाकालेश्वर का श्रृंगार दर्शन

तलवारबाजी ने खींचा सबका ध्यान

इस गरबा महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण छोटी-छोटी बालिकाओं का प्रदर्शन रहा। गरबे की पारंपरिक धुनों के बीच जब इन नन्हीं बालिकाओं ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर तलवारबाजी के कलात्मक और साहसिक करतब दिखाए, तो पंडाल में मौजूद हर दर्शक का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो गया। बालिकाओं का यह अनुशासन और जोश देखकर सभी ने उनकी जमकर प्रशंसा की। माता की भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के साथ सजे इस आयोजन ने देवास में नवरात्रि के पर्व को और भी अधिक खास बना दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m