Run for Viksit Rajasthan: राजस्थान सरकार की पहली वर्षगांठ के मौके पर ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी दौड़ लगाई।

सीएम भजनलाल शर्मा ने युवाओं के लिए घोषणा करते हुए कहा कि जयपुर में खेलों के लिए सेंटर फॉर स्पोर्ट्स स्थापित किया जाएगा। हम हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। जो वादे किए है, वो पूरे किए जा रहे हैं. रन फॉर विकसित राजस्थान एक मिसाल बनेगा। हमने जो लक्ष्य तय किए हैं, राजस्थान उस दिशा में निश्चित तौर पर तरक्की करेगा।
कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, पीएम ने फिट इंडिया समेत कई कार्यक्रम शुरू किए. ताकि आप सभी फिट और स्वस्थ रहें. उन्होंने एक और महत्वपूर्ण बात कही कि भारत के युवाओं को अच्छा खाना खाना चाहिए और योग को भी प्रोत्साहित किया. इसलिए हमने ‘रन फॉर राजस्थान’ का आयोजन किया है।
राज्यवर्धन राठौड़ ने किया युवाओं को प्रोत्साहित
कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने फिट इंडिया जैसे कार्यक्रम शुरू किए, ताकि देश का हर युवा फिट और स्वस्थ रहे। साथ ही, उन्होंने अच्छे पोषण और योग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। इसी दिशा में ‘रन फॉर राजस्थान’ का आयोजन किया गया है।
सरकार की वर्षगांठ पर सौगातों की बारिश
भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 12 से 15 दिसंबर और 17 दिसंबर तक प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान युवाओं, महिलाओं, किसानों, और मजदूरों को विशेष सौगातें देने की योजना है। 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार रात अधिकारियों के साथ बैठक कर इन आयोजनों की तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए।
पढ़ें ये खबरें
- मड़ियादो बफर जोन में भालू का हमला: कारीबरा गांव में मवेशी चरा रहे बबलू आदिवासी को किया घायल, अस्पताल में भर्ती
- 37 साल का हुआ कैथल, महाभारतकालीन इतिहास से आधुनिक पहचान तक ऐसी रही जिले की गौरवगाथा
- रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा आरोप, कहा- ‘BJP ने फोरसिबली करवाईं कनॉट प्लेस की दुकानें’
- कानून के रखवालों का गंदा खेलः रांची पुलिस लाइन में जुआ खेलते पुलिसकर्मी रंगे हाथ पकड़ाए, 10 पुलिसवाले सस्पेंड
- हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों को जोड़ेंगे पर्यटन सर्किट से, CM नायब सैनी ने लॉन्च की शहीद स्मारक की वेबसाइट
