कुंदन कुमार, पटना। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने योजनाओं की निगरानी, पारदर्शिता और बेहतर सेवा वितरण के लिए एकीकृत प्रणाली पोर्टल का शुभारंभ किया। पोर्टल का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया। इस मौके पर मंत्री ने पत्रकारों से बात चित में कहा कि, यह पोर्टल ग्रामीण नागरिकों को एक ही मंच पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी आवेदन की स्थिति और उस पर हुई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराएगा।
अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेगा लाभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि, इससे प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ेगी तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंच सकेगा। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
खबर अपडेट हो रही है……….

