अजय सैनी, भिवानी। भिवानी के लघु सचिवालय के समक्ष आज शनिवार को दूसरे दिन भी मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का धरना जारी रहा। उन्होंने धरने पर नारेबाजी की।उनका कहना था कि उनकी मुख्य मांग है कि वेतन को बढ़ाया जाए ताकि परिवार का पालन पोषण किया जा सके। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में नए सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाए।इस मौके पर सामाजिक संगठनों ने धरने के समर्थन किया।
इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र जिला प्रधान ने बताया कि आज 19 साल से ज्यादा का समय हो चला है लेकिन सफाई कर्मचारियों की कोई सुनने वाला नहीं है।उन्होंने कहा कि ग्राउंड जीरो पर रहकर गन्दगी का सफाया करते हैं न कि नेताओ की तरह फोटो खिंचवाने तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि उनका न्यूतम वेतन 30 हज़ार किया जाए ,क्षेत्र में कर्मचारियों की कमी के चलते नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।
वहीं उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के फैसले मुताबिक ग्रामीण सफाई कर्मियों को पक्का करने व 400 की आबादी पर स्थाई भर्ती करने, एक्सग्रेसिया नीति लागू करते हुए मृतक के परिवार को नौकरी देने, काम पर मृत्यु के बाद 50 लाख रुपए मुआवजा व अन्य मांगो को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल करके भिवानी उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि आज शाम तक प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अहम फैसला लिया जाएगा कि हड़ताल स्थगित करनी है या अनिश्चितकालीन हड़ताल करनी है। इस दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती तो कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।उन्होंने कहा कि इतनी महँगाई में परिवार का कैसे पालन पोषण करे।

