Russia-Ukraine War: ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के रूस पहुंचते ही रूसी सेना (Russian army) ने यूक्रेन पर बड़ा हवाई हमला (Russia Attack On Ukraine) किया है। इस हमले में नौ लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हो गए। वहीं रूस के इस हमले में पूर्व ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) और स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ट (Carl Bildt) भी बाल-बाल बच गए। पोलैंड-यूक्रेन बॉर्डर पर रूसी ड्रोन ने रेलवे स्टेशन को निशाना बनाया। यह घटना ऐसे समय में हुई, जब कुछ ही देर पहले ब्रिटेन और स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्रियों सहित कई वरिष्ठ विदेशी अधिकारी वहां से अन्य ट्रेन से गुजरे थे। गनीमत रही कि हमले में थोड़ी देर पहले ही सभी वहां से गुजरे थे। इससे बड़ा हादसा टल गया।

यूक्रेन के सरकारी रेल संचालक के अनुसार ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ट और यूरोपीय संघ के कई देशों के सुरक्षा सलाहकारों को ले जा रही एक राजनयिक ट्रेन ने जानबूझकर याहोदीन स्टेशन से निर्धारित समय से पहले रवाना किया था। ये विदेशी अधिकारी कीव में आयोजित एक सुरक्षा सम्मेलन से लौट रहे थे।

रेल संचालक के मुताबिक इस बात की काफी संभावना है कि रूसी ड्रोन का वास्तविक निशाना डिप्लोमैटिक ट्रेन ही थी, जो निर्धारित समय से पहले स्टेशन से रवाना हो गई थी। स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री बिल्ट ने एक्स पर याहोदीन-दोरुहुस्क सीमा चौकी के पास स्थित याहोदीन स्टेशन पर हुए हमले का वीडियो साझा किया। यूक्रेन के सरकारी रेल संचालक के अनुसार, एक अन्य ट्रेन, जिसमें सीआईए के पूर्व निदेशक डेविड पेट्रियस सवार थे, ड्रोन के हमले के समय याहोदीन स्टेशन पर ही मौजूद थी। किसी भी ट्रेन में तत्काल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

समय बदलने से टला बड़ा हादसा

रेलवे ऑपरेटर ने जानकारी दी कि रूसी हमलों के खतरे को देखते हुए ट्रेन के समय में ऐन वक्त पर बदलाव कर दिया गया था। इस वजह से वीआईपी नेताओं को लेकर जा रही डिप्लोमैटिक ट्रेन तय समय से कुछ मिनट पहले ही स्टेशन से रवाना हो गई थी। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि रूसी ड्रोन का असली निशाना यही ट्रेन थी। इसके कारण सभी राजनायिकों की जान बच गई।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m