रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच काला सागर एक बार फिर चर्चा में है. ब्लैक सी में एक और कार्गो शिप पर हमले की खबर पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया कि दो रूसी ड्रोन ने एक कार्गो जहाज पर हमला किया, जिसके बाद जहाज में आग लग गई और वह समुद्र में डूब गया. जिसमें शिप के कैप्टन की मौत हो गई और कई क्रू मेंबर घायल हो गए. घायलों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है.
भारतीय दूतावास ने बताया कि घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है. रोमानिया में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि चालक दल के सदस्यों में तीन भारतीय नागरिक शामिल थे और उनमें से एक घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है.
ब्लैक सी में रूसी ड्रोन ने एक कार्गो शिप को निशाना बनाया, जिसके क्रू में तीन भारतीय नागरिक भी शामिल थे. इस हमले में शिप के कैप्टन की मौत हो गई, जबकि एक भारतीय क्रू मेंबर घायल हो गया. इस जहाज पर भारतीय और अजरबैजानी नागरिक सवार थे.
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में घटना को गंभीर बताते हुए रूस पर नागरिक जहाज को निशाना बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जहाज तुर्किये के स्वामित्व वाला था और उसमें मक्का लदा हुआ था. काला सागर में तुर्किये के मालिकाना हक वाले एक नागरिक कार्गो पोत पर रूसी ड्रोन हमले के कारण आग लग गई.
यह हमला रोमानिया की समुद्री सीमा के बाहर हुआ. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि दो रूसी ड्रोन ने उस सिविलियन जहाज को निशाना बनाया, जो तुर्की का था.
रोमानिया में मौजूद भारतीय दूतावास ने कहा कि उसे ब्लैक सी में कमर्शियल जहाज ‘एमवी रोयाद ममादोव’ पर हमले की जानकारी मिली है. इसके बाद, एक और बयान में बताया गया कि तीनों भारतीय नागरिकों से बात की गई है और वे सुरक्षित हैं.
कमर्शियल जहाज ‘एमवी रोयाद ममादोव’ शिप से ग्यारह क्रू मेंबर को बचाया गया. शिप पर मौजूद तीन भारतीय नागरिकों में से एक घायल हो गया और उसे रोमानिया के एक अस्पताल ले जाया गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

