Russian woman Mentally Torture Case: महाराष्ट्र के पुणे (Pune) शहर से रशियन महिला का पीछा करने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। रूस की महिला डॉक्टर ने अपने पड़ोसी इंजीनियर पर लगभग एक साल तक पीछा करने और परेशान करने का आरोप लगाया है। साथ ही घर में जबरदस्ती घुसने का भी आरोप लगाया है। 43 वर्षीय डर्मेटोलॉजिस्ट ने अपने इंजीनियर पड़ोसी पर लगभग एक साल तक उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 32 साल के विकास कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से इंजीनियर है। वह उसी हाउसिंग सोसायटी में रहता है, जहां रशियन महिला डॉक्टर रहती है। महिला का आरोप है कि पिछले करीब एक साल से आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहा था और उसके निजी जीवन में दखल देने की कोशिश कर रहा है।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि शुरुआत में आरोपी सामान्य बातचीत के बहाने उसके करीब आने की कोशिश करता था। हालांकि, उसने कई बार इस व्यवहार से असहज होने की बात भी युवक के आगे जताई, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं। महिला का कहना है कि वह सोसायटी कैंपस में जब भी टहलने निकलती थी, आरोपी उसके पीछे-पीछे चलने लगता था और उससे बात करने की कोशिश करता था। आरोपी कई बार उसके रूप-रंग को लेकर भी टिप्पणी करता था, जिससे वह अनकंफर्टेबल हो जाती थी। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने एक दिन उससे कहा-  ‘एक गोरी पड़ोसी होने पर मुझे प्राउड है। महिला का कहना है कि इस तरह के कमेंट्स से वह मेंटली टॉर्चर हुई है।

आरोपी को भेजा था वॉर्निंग मैसेज

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि एक बार आरोपी एकाएक उसके अपार्टमेंट की लॉबी तक पहुंच गया, जिससे वह काफी डर गई थी। लगातार बढ़ती इस परेशानी के बाद महिला ने आरोपी को एक वॉर्निंग मैसेज भी भेजा था, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। आखिरकार महिला ने इस महीने की शुरुआत में पुलिस से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुणे एयरपोर्ट पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m