T20 World Cup 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। कल यानी 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच में साउथ अफ्रीका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आमने-सामने होंगी। मुकाबला ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में एक बार भिड़ चुकी हैं, जहां साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में हराया था। लेकिन सेमीफाइनल का दबाव अलग होता है और ऐसे में पुराने रिकॉर्ड भी अहम भूमिका निभाते हैं।
T20 इंटरनेशनल में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

अगर T20 इंटरनेशनल आंकड़ों पर नजर डालें तो साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी दिखता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 19 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 12 मैच साउथ अफ्रीका ने जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 7 बार सफलता मिली है।
सेंचुरी टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है और लगातार सात मुकाबले सेमीफाइनल में पहुंची है।
हालांकि न्यूजीलैंड के पास भारत में खेलने का अनुभव है। कीवी टीम साल की शुरुआत से भारत दौरे पर रही है। T20 वर्ल्ड कप से पहले उसने तीन मैचों की ODI सीरीज और पांच मैचों की T20 सीरीज खेली थी। ऐसे में भारतीय हालात से उनकी अच्छी समझ साउथ अफ्रीका के लिए चुनौती बन सकती है।
T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का दबदबा
T20 वर्ल्ड कप इतिहास में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं और दिलचस्प बात यह है कि पांचों में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है। यह आंकड़ा सेमीफाइनल से पहले प्रोटियाज टीम के आत्मविश्वास को मजबूत करता है।
ICC नॉकआउट मुकाबलों में न्यूजीलैंड आगे
जहां T20 फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका आगे है, वहीं ICC नॉकआउट मुकाबलों में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। दोनों टीमों के बीच ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं और तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है।
2011 ODI वर्ल्ड कप (क्वार्टर फाइनल, ढाका): न्यूजीलैंड ने 49 धूप से जीत हासिल की।
2015 ODI वर्ल्ड कप (सेमीफाइनल, ऑकलैंड): बारिश से प्रभावित मैच में कीवी टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की।
2025 चैंपियंस ट्रॉफी: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हराया।
साउथ अफ्रीका अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई भी ICC नॉकआउट मुकाबला नहीं जीत पाया है। ऐसे में इस सेमीफाइनल में प्रोटियाज टीम पुराने रिकॉर्ड को बदलने के इरादे से उतरेगी।
आंकड़ों से आगे की जंग
एक ओर T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का 5-0 का रिकॉर्ड है, तो दूसरी ओर ICC नॉकआउट में न्यूजीलैंड का 3-0 का दबदबा। ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ सेमीफाइनल नहीं, बल्कि इतिहास बदलने की जंग भी होगा। कोलकाता का ईडन गार्डन्स एक और रोमांचक अध्याय का गवाह बनने को तैयार है। अब देखना दिलचस्प होगा कि T20 का रिकॉर्ड भारी पड़ता है या ICC नॉकआउट का इतिहास।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

