राकेश कथूरिया, कैथल. “भूखे को भोजन खिलाकर मानवता की सेवा करना भगवान की सच्ची सेवा है।” यह बात कैथल नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने वीरवार को साईं बाबा के दिन साईं की रसोई संस्था के कार्यालय में पहुंचकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध करवाना केवल सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि ईश्वर की सच्ची आराधना के समान है। साईं बाबा ने भी मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया था।
साईं की रसोई संस्था के कार्यालय में पहुंचने पर संस्था की अध्यक्षा प्रिया ठकराल, गीता कालरा, ललित लक्की ठकराल, दीपक चौधरी, दीपू सलूजा, अखिलेश गाबा, रमेश, प्रकाश गंभीर सहीत अन्य साईं सेवादारों ने नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग का फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान सुरभि गर्ग ने साईं बाबा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की और साईं बाबा का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम के दौरान जाने-माने भजन गायक दर्पण शर्मा ने साईं बाबा के भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु और सेवादार भाव-विभोर नजर आए।
इसके बाद नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने साईं की रसोई में अपने हाथों से लंगर बनाने की सेवा की। उन्होंने काफी समय तक सेवादारों के साथ रहकर लंगर तैयार करवाने में सहयोग किया। सुरभि गर्ग ने कहा कि अपने हाथों से लंगर बनाने की सेवा करके उन्हें बेहद आनंद और आत्मिक संतुष्टि की अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि साईं की रसोई के सेवादार जिस निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन तैयार करते हैं और उसे लोगों तक पहुंचाते हैं, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा कि साईं की रसोई में तैयार होने वाले लंगर प्रसाद पर साईं बाबा की दिव्य दृष्टि और अपार कृपा बनी रहती है। जो भी व्यक्ति श्रद्धा और प्रेम से इस प्रसाद को ग्रहण करता है, उस पर भी साईं बाबा की कृपा बनी रहती है। उन्होंने साईं की रसोई के सभी सेवादारों की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे सेवा कार्यों को और अधिक बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है।
सुरभि गर्ग ने कहा कि साईं की रसोई में पहुंचकर साईं बाबा के दर्शन करने और सेवा करने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा का यह कार्य समाज में भाईचारे, प्रेम और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आना चाहिए।
- Bastar News Update : DD छत्तीसगढ़ में स्थानीय सिनेमा को जगह देने की मांग… पिता ने जीवित बेटी का किया पिंडदान… यात्रियों से भरी बस पलटी
- गणपति बप्पा को लगाएं पान मोदक का भोग, घर पर ऐसे बनाएं पान फ्लेवर की मिठास से भरे मोदक
- Chatra News : TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू का शव पैतृक गांव पहुंचा, अंतिम संस्कार से पहले कड़ी सुरक्षा, बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे
- ‘MP शासन’ लिखी बोलेरो में हथियारों का जखीरा! वारदात से पहले पकड़े गए 6 हथियारबंद बदमाश, 4 बंदूकें और 46 कारतूस जब्त
- बाबा बागेश्वर की एक और ‘रथ यात्रा’: भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने 5 जिलों में 500 KM चलेंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, नवरात्रि में 11 अक्टूबर से शुरुआत



