Sachin Pilot: राजस्थान कांग्रेस की सियासत में एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वागड़-मेवाड़ के दो दिवसीय दौरे के दौरान सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के हालिया बयान पर अपनी बात रखी। बांसवाड़ा के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में पायलट ने गहलोत के शब्दों को अंतिम सत्य बताया।

आखिर क्या था अशोक गहलोत का बयान?
कुछ समय पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पायलट को लेकर एक भावुक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सचिन उनके बेटे की तरह हैं। गहलोत ने बताया था कि उनके मन में पायलट के लिए बचपन से ही स्नेह रहा है। उन्होंने वैभव गहलोत और सचिन पायलट की तुलना एक साथ बचपन के दिनों से की थी। गहलोत के अनुसार, राजनीति से इतर व्यक्तिगत तौर पर उनके मन में पायलट के लिए कोई कटुता नहीं है।
पायलट ने कहा- इसे गांठ बांधकर रखो
सोमवार को मीडिया ने जब इस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी, तो सचिन पायलट ने मुस्कुराते हुए कहा कि गहलोत के उस बयान को गांठ बांधकर रख लेना चाहिए। पायलट ने आगे कहा कि वही बात अंततः सत्य है और वही आगे भी रहेगा।
क्या कांग्रेस में सब कुछ ठीक है?
पिछले काफी समय से कांग्रेस के इन दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच संबंधों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही हैं। पार्टी के भीतर और बाहर दोनों ही तरफ लोग इनके बीच के तालमेल पर नजर बनाए रखते हैं। पायलट का यह ताजा बयान क्या किसी नए समीकरण की ओर संकेत है?
पढ़ें ये खबरें
- समस्तीपुर हत्याकांड: सांसद पप्पू यादव ने एसपी से की बात, स्पीडी ट्रायल और त्वरित गिरफ्तारी की रखी मांग
- विधानसभा में नक्सलवाद के खात्मे पर धन्यवाद प्रस्ताव : सदन में स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कहा- दुनिया की सबसे बड़ी लड़ाई हमने जीती
- Sachin Pilot: खत्म हो गई कांग्रेस की गुटबाजी? पायलट का नया बयान चर्चा में
- विधानसभा में सीएम साय ने नक्सलवाद खत्म होने पर केंद्र सरकार का जताया आभार, कहा – अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर
- नर्मदा मंदिर ट्रस्ट के पैसे कहां जा रहा ? विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने उठाए गंभीर सवाल
