Sachin Pilot News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Sachin Pilot ने युवाओं, पेपर लीक और छात्र आंदोलनों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली से मानपुर जाते समय वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के भांडारेज इंटरचेंज पर कुछ देर के लिए रुके, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा और आने वाले समय में इसे देशभर में और तेज किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा
सचिन पायलट ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना था कि यदि समय रहते युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो इसका गंभीर असर देश के भविष्य पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं की आवाज उठाती रहेगी और इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से सामने रखेगी।
युवाओं के सपनों पर चोट कर रही सरकार
Sachin Pilot ने आरोप लगाया कि देश का युवा सबसे अधिक परेशान है। उनके अनुसार, लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कोचिंग और ट्यूशन माफिया सक्रिय हैं, लेकिन सरकार इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने में विफल रही है। इससे लाखों युवाओं की मेहनत और भविष्य प्रभावित हो रहा है।
जंतर-मंतर पर कार्रवाई की आलोचना
सचिन पायलट ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उनका दावा है कि कई छात्र घायल होकर अस्पतालों में भर्ती हैं। कांग्रेस नेता ने मांग की कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं।
कांग्रेस आंदोलन तेज करने की तैयारी में
पायलट ने कहा कि यदि युवाओं की समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस देशभर में अपने आंदोलन को और व्यापक करेगी। उनका कहना था कि युवाओं के भविष्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों को पार्टी लगातार उठाती रहेगी।
पढ़ें ये खबरें
- NEET-UG 2026: ‘छू लो आसमान’ के 52 विद्यार्थी सफल, 11 का MBBS में चयन लगभग तय, जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
- कोल लेवी के बाद आबकारी घोटाले में कांग्रेस काेषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, EOW को मिली 3 दिन की रिमांड
- अनशन तोड़ने को तैयार सोनम वांगचुक, अस्पताल से सरकार को शर्त भरी लिखी चिट्ठी
- ग्वालियर अक्षया हत्याकांड: पूर्व डीजीपी की नातिन की हत्या के 4 दोषियों को उम्रकैद, 3 साल बाद आया बड़ा फैसला
- पड़ोसी ही निकला 10 लाख की चोरी का मास्टरमाइंड: सूने मकान में सोना-चांदी और नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा

